Weather updated:बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मानसून: सभी को बारिश का इंतजार है। क्योंकि आज सुबह से सूरज सर पर चढ़ा हुआ है। हर कोई तेज धूप और उमस से परेशान हैं। आज तापमान सभी को तपा रहा है। हर साल कोई भीषण गर्मी से परेशान हैं। वही अब मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि, आज दिल्ली समेत दक्षिण भारत और पूर्वी भारत मे तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना में जमकर बारिश हो सकती है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 
मौसम विभाग ने कहा कि आज ग़जम, गजपति और कंधमाल में कुछ जगहों पर 204 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में आज रेड अलर्ट जारी है लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा आज उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। आज यूपी के जिला सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, हरदोई, गोरखपुर, उन्नाव, झांसी में तेज बारिश हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *