Weather Today: गर्मी का कहर जारी है। लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग गई है। वही मौसान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है- अगले दो से तीन दिन में उत्तरप्रदेश, बिहार, हिरयाणा और दिल्ली में गर्मी खूब तपाएगी। इसके साथ ही दक्षिण भारत में मौसम का रुख बदलेगा और बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ आज 21 तारीख को दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार,हरियाणा में पारा 42 डिग्री से 44 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने ट्ववीट करते हुए लिखा- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 21 मई, 2024 को उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलने की संभावना है तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र एंव कच्छ के कई/कुछ/पृथक स्थानों में उष्ण लहर चलने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई स्थानों, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 20 मई, 2024 को उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलने की संभावना है तथा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र एंव कच्छ के कई/कुछ/पृथक स्थानों में उष्ण लहर की संभावना है।इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी एंवम् कराईकल में 21 मई 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिमी) होने की संभावना है।

Leave a Reply