हम टुकड़े टुकड़े नहीं सबकी तरह राष्ट्रवादी हैं:- जेएनयू वाइस चांसलर

दिल्ली| रामनवमी के दिन जेएनयू में हुई हिंसा पर जेएनयू की वाइस चांसलर शांति श्री धुलीपुड़ी पंडित से अपनी चुप्पी तोड़ी है और हिंसा के संदर्भ में बयान दिया है। उन्होंने कहा लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि हम टुकड़े टुकड़े हैं लेकिन वास्तविकता ऐसी नहीं है। जब से मैने जेएनयू की वाइस चांसलर का पद संभाला है मुझे ऐसी स्थिति कभी नहीं दिखी हम सब सबकी तरह राष्ट्रवादी हैं। 

उन्होंने हिंसा की बात पर कहा कि यह मुद्दा तब उठा जब दो गुटों के बीच यह बात हुई की रामनवमी पर हवन होना चाहिए या नहीं या मेन्यू में क्या होना चाहिए। इसी मुद्दे पर दोनो दलों के बीच बहस छिड़ गई और हंगामा होने लगा। इस मामले में प्राक्टोरियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द इस मामले में निष्पक्ष जांच होने के बाद रिपोर्ट आएगी।
वही यदि हम जेएनयू की बात करें तो यह एक फ्री यूनिवर्सिटी है यहां हर किसी को अपना पक्ष रखने की आजादी है। हर युवा का अपना एक पक्ष होता है। वही हम विविधता का सम्मान करते हैं लेकिन हम हिंसा बर्दाश्त नहीं कर सकते।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *