WB Madhyamik Result 2022;- पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। WBBSE 10वीं का परिणाम (WB Madhyamik Result 2022) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 9 बजे जारी किया गया है। सूत्रों का कहना है अभी कुछ ही देर में 10 वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
अगर हम टॉपर्स की बात करें तो इस साल अर्णब घोरई और रौनक मंडल ने टॉप किया है। इन दोनों टॉपर्स ने 99 पर्सेंटाइल हासिल किये है। वही इस बार पश्चिम बंगाल में 86.60 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट wbbse.wb.gov.in या www.wbresults.nic. की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जाने कैसे चेक करें रिजल्ट:-
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के रिजल्ट पेज का एक प्रिंट आउट ले लें।
Leave a Reply