पानी पानी हुआ असम, 8 लोगो की मौत, 42 हुए बेघर

असम:- असम में भारी बारिश के चलते स्थिति खराब है। तेज बारिश के चलते यहां बाढ़ के हालात हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी है। वही अब ताजा खबर आ रही है कि यहां बाढ़ ने तांडव मचाना आरम्भ कर दिया है। बाढ़ के चलते यहां 8 लोगो की जान चली गई है और 42 लोग ऐसे हैं जो की बेघर हो गए हैं। 

सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक असम में हालात बेबदतर हो गए हैं। सड़के और इलाके जलमग्न है। लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जो 42 लोग बेघर हुए हैं उनका कहना है कि उन्होंने मजबूरी में आकर अपना घर छोड़ा है क्योंकि हालात नाजुक है और पता नहीं कब बाढ़ का प्रकोप उनके घर को अपने साथ बहाकर ले जाए। 
असम में बिगड़े हालातो के चलते सेना की ओर से सुरक्षा अभियान जारी है। सेना लगातार लोगो को बचाने की कवायद में लगी हुई है। अब तक बुजुर्ग , रोगियों, महिलाओं और बच्चो समेत 45 हजार लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। वही अगर हम बाद असम के कछरा जिले की करे तो यहाँ लगातार हो रही बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है जिससे दो लोगो की मौके पर मौत हो गई है। घटना कछार जिले के बोराखाई के चाय बागान इलाके की बताई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *