देश| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के लिए गए हुए हैं। उन्होंने सेन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से भारत की बागडोर संभली है तब से भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। वही अब यह दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में अपना कदम रखने जा रहा है।
उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा, मैं खुलकर इस विषय मे नही बोलूंगा कि चीन के साथ लगी सीमा पर हमने क्या किया है लेकिन एक्शन के बाद चीन को यह समझ आ चुका है कि यदि भारत को कोई नुकसान हुआ तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा। वही रूस के साथ अपने सम्बंध पर उन्होंने अमेरिका को चेताया कि भारत उन देशों में से नहीं है जो एक की तर्ज पर दूसरे को चुन लें क्योंकि भारत रिश्ते कीमतों से नहीं बनाता। भारत का एक देश से सम्बंध दूसरे देश की कीमत से नहीं होता।
उन्होंने आगे कहा, भारत द्विपक्षीय संबंधों पर विश्वास रखता है। भारत ऐसे सम्बंध बनाता है जिससे दोनो देशो को लाभ हो। आज भारत का परिदृश्य बदल चुका है। अब भारत बदल चुका है। अब भारत की प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हुई है आगामी समय मे भारत की अर्थव्यवस्था शीर्ष देशो में तीसरे स्थान पर होगी।
Leave a Reply