युद्ध पर लगेगा ब्रेक, पुतिन और ज़ेलेंस्की से मिलेंगे यूएन प्रमुख एंटोनिया गुटेरस

विदेश: रूस युक्रेन के मध्य विवाद जारी है आज इस विवाद को 59 दिन हो गए हैं। रूस ने पूरे युक्रेन को तहस नहस कर दिया है। युक्रेन के हर शहर में रूस द्वारा मचाई गई तबाही का दृश्य दिखाई दे रहा है। वही अब दोनो देशो में जारी युद्ध विराम और शान्ति के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख दोनो देशो के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। 

संयुक्त राष्ट्र यूएन प्रमुख एंटोनिया गुटेरस ने कहा कि अगले हफ्ते युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करेंगे लेकिन उससे पूर्व वह मास्को के राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध के संदर्भ में बातचीत करेंगे। क्रेमलिन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि मंगलवार को पुतिन को यूएन प्रमुख एंटोनिया गुटेरस मुलाकात करेंगे।
जानकारी के लिए बात दें एंटोनिया गुटेरस ने एक पत्र भेजकर बैठक का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र ने शान्ति के उद्देश्य से इस पहल को आगे बढ़ाया है। यूएन के स्थाई सदस्यों में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, रूस है। चीन ने रूसी हमले की कभी आलोचना नहीं की है और न वह खुलकर रूस के समर्थन में खड़ा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *