हमले के बाद मिलना चाहती थी कश्मीरी पंडितों से लेकिन प्रशासन ने किया नजरबंद:- महबूबा मुफ्ती

कश्मीर| बीते दिनों जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के ऊपर हुई गोलीबारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह हमला शोपियां के छोटीगम में हुआ। हमले के बाद प्रशासन ने कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया करवाई है। वही अब इस मामले में राजनेताओं ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देना आरम्भ किया है।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पुपिल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष ने इस संदर्भ में कहा वह कश्मीरी पंडितों के साथ हुई इस घटना के बाद उनसे मिलने जाना चाहती थी। लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक कर नजरबंद कर रखा है।
मुफ्ती ने इस संदर्भ में एक ट्वीट कर कहा कि अभी हालिया में शोपिया में हुए कश्मीरी पंडितों के साथ हमले के बाद उनसे मिलना चाहती थी। लेकिन उन्हें नजरबंद रखा गया है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि सरकार मुख्यधारा और मुसलमानों के खिलाफ कश्मीर में नकली प्रचार फैला रही है। 

 

 

जानकारी के लिए बता दें बीती 4 अप्रैल को शोपिया में एक कश्मीरी पंडित बाल कृष्ण उर्फ सोनू पर कुछ आतंकियों ने उसकी दुकान में घुसकर हमला किया और गोली चलाई जिसमे वह घयाल हो गया था। यह कश्मीर में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। यह यहां तकरीबन पिछले 30 साल से रह रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *