UttarPradesh| उत्तरप्रदेश में जारी सियासी रण अंतिम चरण की ओर प्रस्तावित हो चुका है। पक्ष विपक्ष दोनो ही जनता को अपने खेमे में करने की जोहोजद में लगे हुए हैं। वाराणसी में सभी दलों का जोरदार प्रचार देंखने को मिला है। वही मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा एक दूसरे पर अपने शब्दिक नागफांस छोड़ रहे हैं और अपने प्रतिद्वंद्वी को मूर्छित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
अब इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भाजपा पर करारा वार किया है। समाजवादी की ओर से हुए ट्वीट में कहा गया है कि गर्मी निकालने वालों की गर्मी निकाल दी जनता ने छह चरणों में। सातवें चरण में जनता इनको सात समुदंर पार भेज देगी। जहां इनके मित्र गए हैं-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़। इस ट्वीट में साफ इंगित है कि सपा कह रही है कि यूपी में उनकी सरकार बनेगी ओर भाजपा अबकी बार हार रही है।
गर्मी निकालने वालों की गर्मी निकाल दी जनता ने छह चरणों में। सातवें चरण में जनता इनको सात समुदंर पार भेज देगी। जहां इनके मित्र गए हैं-
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, आजमगढ़ pic.twitter.com/exRqoCQIiw
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 5, 2022
बता दें यह ट्वीट आजमगढ़ में चल रही सपा की रैली से है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इस बार आजमगढ़ में इतना धुआंधार वोट पड़ने जा रहा है कि भाजपा के लोग धुआं-धुआं हो जाएंगे और यूपी में सपा का ध्वज लहराएगा।
इस बार आजमगढ़ में इतना धुआंधार वोट पड़ने जा रहा है कि भाजपा के लोग धुआं-धुआं हो जाएंगे-
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, आजमगढ़
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 5, 2022
Leave a Reply