Volodymyr Zelenskyy का दावा Putin युक्रेन पर करेंगे रसायनिक हथियारों का उपयोग

युक्रेन| रूस और युक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज 48 दिन हो गए हैं। रूस ने इस युद्ध के दौरान युक्रेन में खूब तबाही मचा रखी है। युक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy (वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) ने कई बार रूसी राष्ट्रपति से युद्ध विराम के संदर्भ में बातचीत की है। लेकिन दोनो की बातों का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। 

वही अब युक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy (वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) ने दावा किया है कि रूस युक्रेन को तबाह करने के लिए अब रासायनिक हथियारों का उपयोग कर सकता है। जिसके चलते सम्पूर्ण युक्रेन के तबाह होने की आशंका है। Volodymyr Zelenskyy (वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) ने पश्चिमी देशों से आग्रह किया है कि वह रूस के खिलाफ लगे प्रतिबंध को ओर कड़ा कर दें जिससे रूस के मन मे भय बना रहे और पुतिन युद्ध विराम की ओर ध्यान केंद्रित करें ।
बता दें यह ओहकी बार नहीं होगा जब रूस रासायनिक हथियारों का उपयोग कर रहा है रूस इससे पहले इन हथियारों का उपयोग कर चुका है। Volodymyr Zelenskyy (वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) ने कहा में सभी देशों के नेताओं से अपील कर रहा हूँ रूस युद्ध को अगले चरण में ले जाने की फिराक में है। वह हमारे सुरक्षा बलो को ध्वस्त करने के लिए रसायनिक हथियारों का उपयोग करने की योजना बना रहा है। जिससे सब तहस नहस हो जाएगा। सभी को रूस के इस रुख पर सख्ती बरतनी चाहिए और उसके खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *