देश- आंध्रप्रदेश की राजधानी विशाखापत्तनम करने को लेकर बीते कई सालों से चर्चा हों रही थी। वहीं अब मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने यह एलान किया है कि आगामी समय मे आंध्रप्रदेश की राजधानी विशाखापत्तनम होगी।
दिल्ली में इंटरनेशनल डिप्लोमैट्स के एक कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने निवेशकों को आंध्रप्रदेश आने का निमंत्रण देते हुए कहा जल्द ही हमारी राजधानी विशाखापत्तनम हो जाएगी। मैं भी आने वाले महीनों में विशाखापत्तनम शिफ़्ट हो जाऊंगा।
जानकारी के लिए बता दें 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए किसानों से क़रीब 33 हज़ार एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था। 2019 में मुख्यमंत्री बनने के बाद रेड्डी ने एलान किया था कि राज्य में तीन राजधानियां विकसित करने की योजना है।
Leave a Reply