अल्लाह का पैगाम हैं विनीत जिंदल तेरा भी सर तन से जुदा करेंगे: उदयपुर से जुड़े अधिवक्ता को मिली धमकी

डेस्क। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनीत जिंदल के घर पर पर्चा फेंक कर उनको भी अब जान से मारने की धमकी दी गई और आरोपियों ने इस अपराध को इतनी बेबाकी से किया है कि अगर कोई आम आदमी इसे सुन ले तो उसका दिल दहल उठे।

इतना ही नहीं अधिवक्ता के घर पर ऐसी हरकत सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। अधिवक्ता विनीत जिंदल मंगलवार (26 जुलाई) की रात साढ़े आठ बजे अपने ऑफिस से घर पहुंचे तो उन्हें गेट के अंदर एक पर्चा पड़ा हुआ मिला। उसमें उनको जान से मारने की धमकी लिखी थी। इस धमकी के बाद विनीत जिंदल ने पुलिस से तुरंत सुरक्षा की मांग की है।

मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ता विनीत जिंदल ने दावा किया कि उनको इस तरह की कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

आगे उन्होंने बताया कि पर्चे पर लिखा हुआ था, “अल्लाह का पैगाम हैं विनीत जिंदल तेरा भी सर तन से जुदा करेंगे जल्द ही।” पर्चा मिलने के तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद डीसीपी घर आए और जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पर्चा किसने फेंका अभी इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। 

विनीत ने उदयपुर में दर्जी के सर काटने की घटना के बाद अजमेर दरगाह के खादिम के बेटे आदिल चिश्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्हें आशंका है कि उसके कारण ही यह धमकी दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *