VIDEO : दो युवकों की पत्थरों से कूचकर हत्या, वीडियो देख कांप गया कलेजा, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई घटना

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सात-आठ लड़कों ने लूटपाट के दौरान हुई नोंकझोंक के बाद दो युवकों पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपी दोनों को जमीन पर गिराकर तब तक मारते रहे जब तक दोनों अचेत नहीं हो गए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को कड़कड़ाती ठंड में गहरी नाली में डाल दिया। वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

बाद आरोपी पीड़ितों से तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जतिन (24) के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना 20 दिसंबर की रात 2 बजे की है. करीब 7-8 बदमाशों का गैंग लूटपाट के इरादे से योजना बनाकर पैदल गली में निकला. उसी दौरान बदमाशों को सामने से दो युवक आते हुए दिखाई दे गए. बदमाशों ने उन्हें रोका और लूटपाट की कोशिश की. जब युवकों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया.

बदमाशों की पिटाई से दोनों युवक गिर गए, जिसके बाद बदमाशों ने गली में पड़े भारी पत्थर और ईंट उठाकर नीचे गिरे युवकों के सिर पर मारनी शुरू कर दी. एक युवक ने किसी तरह भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद एक बदमाश ने युवक की गर्दन पर पैर रख लिया और दूसरे ने ईंट से उसकी छाती और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए.  इस वहशियाना हमले में जब दोनों युवक अचेत हो गए तो बदमाशों ने उनकी जेब से 3 हजार रुपये निकाल लिए.

इसके बाद उन्हें घसीटकर पास की नाली में ले गए और फिर गंदे पानी में फेंक दिया. जब बदमाश उन दोनों युवकों को मार रहे थे, उसी दौरान एक बाइक वाला वहां से गुजरा लेकिन बदमाशों की संख्या ज्यादा देखकर उसने रुकने की हिम्मत नहीं की और निकल गया. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से टहलते हुए वहां से निकल गए. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस का कहना है कि इस पूरी घटना को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया गया. इस वारदात का शिकार हुए अजीत नाम के शख्स की अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट के साथ ही हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है. इस घटना में शामिल मोहम्मद रमजान नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में पता चला है कि हत्या और लूटपाट में 2 नाबालिग समेत करीब 7-8 बदमाश शामिल थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *