VIDEO : लेखपाल बाबू का लड़की के साथ अय्याशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की के साथ डांस कर रहे हैं और जमकर लुटा रहे पैसा

[object Promise]

कानपुर । मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से अय्याशी का एक मामला सामने आया है। यहां लड़की के साथ डांस और उस पर पैसा लुटाने के मामले में मछरिया के लेखपाल पर एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। नौकरी का घमंड और पैसे का गुरुर लेखपाल बाबू पर कुछ इस कदर चढ़ा की ड्यूटी के समय ही लड़की के साथ अय्याशी करते हुए नजर आ रहे है।

गौरतलब है कि लेखपाल बाबू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। दरअसल ये पूरा लेखपाल का अय्याशी करते हुए वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया क्योंकि लेखपाल ड्यूटी के दौरान ही लड़की संग डांस करता नजर आया।

वीडियो की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर ने कार्रवाई कर पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। वायरल वीडियो में लेखपाल ड्यूटी के दौरान ही खुद से छोटी लड़की के साथ डांस कर रहे हैं और जमकर पैसा लुटा रहे हैं।

लड़की से पुलिस ने कहा, पहले डांस करो FIR कराना है तो….

वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है और आगे की जांच नायब तहसीलदार विराग करवरिया को सौंपी गई है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बता दें, मछरिया में लक्ष्मीकांत पांडे एक साल से लेखपाल के पद पर तैनात हैं और उनका कम उम्र की लड़की के साथ डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जब देर शाम आला प्रशासनिक अफसरों को इस वीडियो की जानकारी मिली तो एसडीएम सदर ने तुरंत जांच के आदेश दिए। मामले पर एसडीएम सदर वरुण कुमार पांडेय ने कहा कि, लेखपाल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जांच में लेखपाल पूरे मामले की दोषी लग रहा है।

शराब माफिया से मिलकर पैसा बटोर रहे नीतीश: चिराग

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *