VIDEO :गोलगप्पे के शौकीन हो जाएं सावधान, शहरभर में मशहूर पानीपुरी वाला गोलगप्पे में मिलाता था शौचालय का पानी

[object Promise]

कोल्हापुर। गोलगप्पे (पानीपूरी) का नाम सुनकर सबके मुंह में पानी आ जाता हो, खासकर महिलाओं को पानी पूरी काफी पसंद आती है। देश के किसी भी कोने में चले जाओ, आपको पानीपुरी के ठेले पर लड़कियों और महिलाओं का जमावड़ा आम तौर पर दिख ही जाएगा। किन्तु आज हम आपको जो वाकया बताने जा रहे हैं, उसके बाद आप पानीपुरी खाने से पहले 10 बार सोचेंगे।

दरअसल, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक गोलगप्पे के विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है जो मसाले वाले पानी में शौचालय का पानी मिला रहा था। उसकी यह करतूत पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा मिलावटी पानीपूरी का बनाया गया वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पानीपुरी वाला अपने खास स्वाद के लिए शहर भर में मशहूर था। उसका ठेला आमतौर पर कोल्हापुर की रणकला झील के निकट ही खड़ा होता था। जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी लगी और पानीपूरी के पानी में शौचालय का पानी मिलाने वाला वीडियो मिला, तो आक्रोशित भीड़ ने उसके ठेले को तोड़कर फेंक दिया। इसके साथ ही उसका खाने-पीने का सामान भी सड़क पर फेंक दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *