डेस्क। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी के साथ राजधानी लखनऊ पहुंचे। लखनऊ के एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।
साथ ही बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति की विवाह की 52वीं वर्षगांठ थी। इस उपलक्ष्य में राजभवन में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
राजभवन पहुँच कर राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा योगी कैबिनेट के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मॉडल भी भेंट किया।
बता दें कि तीन दिन की यात्रा पर लखनऊ आए नायडू शुक्रवार को अयोध्या और फिर वाराणसी का भी दौरा करेंगे।
उपराष्ट्रपति शुक्रवार को अयोध्या जा रहे हैं। यह जन्म भूमि पर उनका पहला दौरा होगा। साथ ही बता दें कि रामलला का दर्शन करने वाले वे देश के पहले उपराष्ट्रपति होंगे।
उनके आगमन को लेकर रामजन्मभूमि परिसर को भव्यता पूर्वक सजाया गया है, उपराष्ट्रपति वहां रामलला की पूजा अर्चना भी करेंगे। रिपोर्ट और तस्वीरों के मुताबित पूरे दर्शन मार्ग से लेकर गर्भगृह को फूलों से सजाया जा रहा है। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।
पिछले वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए आएं थे।
Leave a Reply