हल्द्धानी। पुलिस को तीनपानी के गौलापास रोड पर 15 जुलाई को एक कार के अन्दर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की लाश होने की सूचना मिलती है। पुलिस जब पहुंचती है तो देखती है कि कार का एसी चल रहा है और पिछली सीट पर एक व्यक्ति की लाश में पड़ी है, जिसकी शिनाख्त अंकित चैहान पुत्र धर्मपाल चैहान निवासी रामबाग कालोनी, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रुप में हुई। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले अंकित चैहान मर्डर केस ने सबको हिलाकर रख दिया।
पुलिस जांच में पता चला कि अंकित हलद्वानी का रहने वाले था और उसकी रामपुर रोड पर ऑटो पार्ट्स का शोरूम था। इसके अलावा अंकित का हल्द्वानी में ही एक रेस्टोरेंट भी था। मृतक अंकित की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को देख पुसिल कार्यवाही में बारीकी से निरीक्षण करने पर पाया गया कि उसके दोनों पैरों के पिछले हिस्से में दो बार सांप के काटने के सर्पदंश के निशान थे। पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा भी सर्पदंश की पुष्टि गई. इससे अंकित की मृत्यु का कारण संदेहास्पद प्रतीत होने लगा।
अंकित के मर्डर के बाद जांच शुरू हुई और शक की सुई पहुंची अंकित की गर्लफ्रेंड डौली आर्या उर्फ माही तक। पुलिस ने अंकित की कॉल रिकॉर्ड निकालें तो पता चला कि उसकी मौत से पहले काफी देर तक माही से एक शख्स की बात हुई थी। जांच के बाद सामने आया कि ये नंबर एक सपेरे रमेश नाथ का था। अब मामला साफ था। अंकित की मौत सांप के काटने से हुई थी और सपेरा पुलिस की गिरफ्त में था।
सपेरे से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो इस सपेरे ने सारे राज खोल दिये, और बताया ये साजिश रची थी अंकित की गर्लफ्रेंड डौल आर्या उर्फ माही ने। डौली आर्या और अंकित चैहान लंबे समय से रिलेशन में थे, लेकिन अब डौली की जिंदगी में एक नए लड़के की एंट्री हो चुकी थी। इस नए बॉयफ्रेंड का नाम था दीप कांडपाल। माही अब अंकित चैहान से पीछा छुड़ाना चाहती थी और इसके लिए उसने चुना कत्ल का रास्ता। जब पुलिस माही से पूछताछ करने उसके घर तक पहुंची, लेकिन वो वहां से फरार हो चुकी थी। अब शक और बढ़ चुका था।
पुलिस ने माही की कॉल डीटेल्स निकाली तो पता चला कि माही काफी दिनों से एक अनजान नंबर से बात कर रही थी। पुलिस ने इस शख्स की तलाश शुरू की जिसकी बात माही से हो रही थी। सपेरे रामनाथ ने बताया उसको राजी करने के लिए माही ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस हत्या में रामनाथ के अलावा डौली का नया प्रेमी दीप कांडपाल, उसकी नौकरानी और उसका पति भी शामिल थे।
डौली के कहने पर रामनाथ ने जंगल से एक कोबरा पकड़ा। 14 जुलाई के दिन डौली ने अंकित को अपने घर बुलाया और फिर वहीं रामनाथ ने कोबरा से उसे डसवा दिया। अंकित की मौत के बाद उसे गाड़ी में डाला गया ताकि मौत नेचुरल लगे। सपेरे के सारे राज उगलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डौली की नौकरानी, उसके पति और डौली के नए बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन डौली फरार हो चुकी थी। अब दो दिन पहले डौली को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
Leave a Reply