Politics:- केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध पूरे देश मे युवा कर रहे हैं। वही इस मामले पर किसान नेता राकेश टिकैत जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने जिस तरह किसान कानून को वापस लिया ठीक उसी प्रकार उन्हें अग्निपथ योजना को वापस लेना होगा। वही सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेगी ओर इस योजना के विरोध में हिंसा कर रहे युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
वही किसान नेता राकेश टिकैत ने अब युवाओं की गिरफ्तारी के संदर्भ में ट्वीट किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि रोजगार और देश की रक्षा की खातिर भर्ती की तैयारी में जुटे युवा आंदोलनकारियों को देशद्रोही बताना कतई सही नहीं। हिंसा शांत हो चुकी। सरकार युवाओं को रिहा करे और प्राथमिकी वापस ले। टिकैत के ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कोई अगर राकेश टिकैत के समर्थन में कमेंट कर रहा है तो कोई उनके इस ट्वीट पर उन्हें खरी खोटी सुना रहा है।
देखे यूजर्स की प्रतिक्रिया:-
एक यूजर राकेश टिकैत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहता है कि जय जवान जय किसान सेना का निजीकरण करना गलत है। सेना में नियमित भर्ती होनी चाहिए। सेना का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान।। वही एक अन्य यूजर कहता है कि एक आंदोलन इसके लिए भी होना चहिए, नहीं तो ये आंदोलनकारी यदि सेना में भर्ती होना चाहेंगे तो इस आंदोलन के चलते उनको मौका नहीं मिलेगा। उनके भविष्य के लिए आप अनशन पर बैठ जाएं।
एक यूजर राकेश टिकैत पर बरसते हुए कहता है कि आग लगाने वालों को इसलिए रिहा करवाना चाहते हो क्यूँकि आग बुझ गयी। ये formula तुमने काफ़ी चला लिया किसानो के नाम की दलाली करके। हमेशा नहीं चलेगा ये फ़ार्मूला। वही दूसरा यूजर कहता है कि विधायकों के रुकने का खर्चा लाखों में. बिकने का खर्चा करोड़ों में. देश का घाटा अरबों में. लेकिन अग्निवीरों को चार साल में ग्यारह लाख रुपए बहुत ज़्यादा हैं. जनता का पैसा जनता को नहीं मिलेगा. बल्कि वो भ्रष्ट राजनीति में खर्च होगा. जब तक समझ आएगी, काफ़ी देर हो चुकी होगी।
Leave a Reply