अमेरिका का दावा ईरान रूस को देगा सैकड़ों ड्रोन की मदद

America:- लम्बे समय से रूस और युक्रेन के मध्य विवाद जारी है। 4 महीने से दोनो देशो के मध्य युद्ध हो रहा है। रूस लगातार युक्रेन को तबाह करता जा रहा है। युक्रेन के उच्च अधिकारियों ने अन्य देशों से मदद की गुहार लगाई है। वही अगर हम बात अमेरिका की करे तो यह यूक्रेन की काफी मदद कर रहा है। लेकिन अब इस बीच अमेरिका ने यह दावा किया है कि रूस युक्रेन से युद्ध हेतु ईरान से सैकड़ों ड्रोन हासिल करने की कोशिश में लगा है।

अमेरिका ने कहा है कि ड्रोन में कुछ ड्रोन ऐसे होंगे जो हथियार के तौर पर इस्तेमाल होंगे। अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी ए़डवाइजर जेक सुलिवन ने कहा है कि अब तक यह बात साफ नहीं हुई है कि ईरान ने रूस को हथियार मुहैया करवाये है या नहीं। लेकिन हमें जो सूचना प्राप्त हुई है उसके अनुसार ईरान इस महीने रूसी सैनिकों को ड्रोन के इस्तेमाल की ट्रेनिंग देगा। 
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के वक्त कहा कि हमे जो सूचना मिली है उसके मुताबिक ईरान रूस की मदद करने को तैयार है। वह रूसी सैनिकों को ड्रोन हमले के इस्तेमाल की ट्रेनिंग देगा। वही ईरान जल्द ही रूस को कई सौ ड्रोन उपलब्ध करवाएगा। जेक सुलिवन ने कहा है कि जिस तरह से इस समय युक्रेन पर रूस बम धमाके कर रहा है उससे यह स्पष्ट होता है कि उसे किसी बड़ी जगह से मदद मिलने को है। जानकारी के लिए बता दे। जेक सुलिवन ने यह बयान तब दिया है जब जो बाइडन की इसराइल और सऊदी अरब की यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *