ऊंची जाति के मुसलमान तो ओबीसी हिंदुओं से भी गरीब: असदुद्दीन ओवैसी

राजनीति: बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में भाषण दिया और  समान नागरिक संहिता (UCC) व पसमांदा मुसलमान का जिक्र छेड़ दिया उन्होंने कहा उनके समुदाय के लोगों द्वारा पसमांदा मुसलमान का शोषण किया जा रहा है। उनके बयान से विपक्ष में हलचल मच है। स्वयं को मुस्लिम हितैसी बताने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- मुसलमानों का एक वर्ग पसमांदा मुसलमानों को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है।   

लेकिन सच्चाई ये है कि सभी मुस्लिम गरीब हैं और ऊंची जाति के मुसलमान तो ओबीसी हिंदुओं से भी गरीब हैं. इसके साथ ही ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल किया कि वे पूरे देश के पीएम हैं, फिर उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण का बजट 40 फीसदी क्यों कम कर दिया। ओवैसी ने आगे पूछा, क्यों उनकी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलित मुस्लिम के आरक्षण का विरोध किया? क्यों बीजेपी ने पिछड़े मुस्लिमों के आरक्षण का विरोध किया. क्यों वे इस सामाजिक अन्याय का दोष भी यूसीसी पर डालेंगे?

ओवैसी ने कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से भी सवाल किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस और दूसरी सामाजिक न्याय वाली पार्टियां हमें बताएं- हमें हमारा उचित हिस्सा मिलेगा, या हम इस बात पर ही खुश रहें कि आपके नेता ने इफ्तार में सिर पर टोपी पहनी थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *