उत्तर प्रदेश. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों Assembly Elections के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने 125 प्रत्याशियों candidates वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों के नामों का एलान करते हुए कहा कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले उम्मीदवार चुनें जाएं। बता दें कि क्रांग्रेस की इस सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस द्वारा घोषित 125 उम्मीदवारों की सूची में 50 महिलाएं शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। अगर सूची के बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद का नाम इसमें शामिल है। साथ ही कांग्रेस ने NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को भी अपनी उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता पूनम पांडे को भी टिकट मिला है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक, रामपुर खास से आराधना मिश्रा, और हस्तीनापुर से अर्चना गौतम कांग्रेस की उम्मीदवार बनी हैं।
Leave a Reply