UP- रायबरेली : झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में पहुंची ननद को भी छेड़ा; कथित तांत्रिक गिरफ्तार

[object Promise]

रायबरेली उत्तर प्रदेश रायबरेली में ढोंगी बाबा (कथित तांत्रिक) ने झाड़-फूंक कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव करने पहुंची ननद से भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और तीन हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

[object Promise]
रायबरेली में ढोंगी बाबा शारीरिक समस्या होने पर ननद के साथ आई महिला के साथ हुई घटना। पीड़िता ने दुष्कर्म के प्रयास छेड़छाड़ और तीन हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

ये है पूरा मामला 

घटना गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के मछरियन खेड़ा मजरे भीतरगांव में हुई। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला परिवारजन के साथ काफी दिनों से अहमदाबाद में रह रही है। वहां उसे शारीरिक समस्या हुई। इलाज शुरू कराया, लेकिन लाभ नहीं मिल रहा था। किसी ने सलाह दी कि इलाज के साथ झाड़-फूंक भी कराओ। उसी की रिश्तेदार ने मछरियन खेड़ा निवासी कथित तांत्रिक के बारे में बताया। इस पर वह अहमदाबाद से गांव आ गई। रविवार की सुबह वह पति व ननद के साथ उस तांत्रिक के पास पहुंची। ढोंगी ने उसे विभूति दी, जिसे खाने के बाद वह बेहोश होने लगी। तब उसने कहा कि महिला पर काला साया है। झाड़-फूंक करनी पड़ेगी, सब लोग बाहर जाओ। बाबा के कहने पर महिला का पति व ननद कमरे से बाहर चले गए। इसी बीच उसने फायदा उठाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी ननद कमरे में आ गई। ढोंगी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। पीड़िता ने मंगलवार को दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और तीन हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *