एकता हमारी ताकत- पीएम मोदी

देश- बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने देश मे बवाल मचा रखा है। सरकार द्वारा इसे बैंन किये जाने के बाद भी कई यूनिवर्सिटी में इसकी स्क्रीनिंग हो रही है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी से लेकर जेएनयू तक मे इस डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बवाल हुआ। 
वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) की रैली को संबोधित करते हुए बिना कोई नाम लिए डॉक्यूमेंट्री के परिपेक्ष्य में कटाक्ष किया है।
उन्होंने कहा, भारत की एकता ही भारत के विकास और उसके महान बनने का माध्यम है। आज कई लोग खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वह लोग जो प्रयास कर रहे हैं उसमें वह सफल नही हो सकते। आज पूरा विश्व हमारी ओर देख रहा है। हम आगे बढ़ रहे हैं। यह आप आप सबकी वजह से हुआ है। युवाओं के साथ से देश महान बन पाया है।
आजादी के बाद से हमने देश के लिए जीने का संकल्प लिया है। कई लोग आए जो देश को तोड़ने के तरीके लाए। लोगों ने अलग अलग प्रयास किया। लेकिन मां भारती की संतानों के बीच दरार लाने में वह असफल रहे। लाख कोशिश होने के बाद भी मां भारती के दूध में दरार नहीं आ सकती है।
एकता में बड़ी ताकत है। यह वह औषधि है जो हमें मजबूत बनाती है एकता हमारे विकास और हमारे आगे बढ़ने का संकल्प है। भारत को भव्य बनाने का एक मात्र यही रास्ता है। गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी को लेकर हो रहे विवाद के बीच आया है। इसे केन्द्र सरकार ने देश में प्रतिबंधित कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *