युद्ध| यूक्रेन और रूस के मध्य जारी जंग ने यूक्रेन में भीषण तबाही मचा रखी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है इस युद्ध मे हमने अपने 137 सैनिकों और नागरिकों को खो दिया है 316 लोग घायल है। उन्होंने आगे कहा उनके देश को रूस के साथ द्वंद्व करने के लिए इस कुरुक्षेत्र में अकेले छोड़ दिया गया है।
आज हमारे साथ कौन खड़ा है कोई नहीं दिखाई दे रहा है। यूक्रेन को नाटो सदस्यता की गारंटी देने के लिए कोई नहीं दिखाई दे रहा। आज हर कोई डर रहा है। उन्होंने आगे कहा, मैं कीव में रहने वाले लोगों को सतर्क कर रहा हूँ। रूसी सेना का एक बड़ा समूह कीव में प्रवेश कर रहा है। तो लोग सतर्क रहें और कर्फ्यू का पालन करें ।
बता दे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और इनकी कड़ी निंदा की है। बाइडेन ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के साथ बैठक की और बिना उकसाने के रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए हमले पर चर्चा की है।
वहीं G7 ने भी रूस द्वारा यूक्रेन पर हुए इस आत्मघाती हमले की आलोचना की है। G7 ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की अनुमति भी दी है और कहा है की पुतिन को इस हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी।
Leave a Reply