यूक्रेन| रूस और यूक्रेन के मध्य जारी इस रण में लाशों के ढेर बिछने आरम्भ हो गए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है की कीव पर आत्मघाती हमले की शुरुआत आरम्भ हो गई है और रूस ने रॉकेट से कीव पर हमला बोल दिया है। इस हमले की जानकारी यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमिन्त्रो कुलेबा द्वारा दी गई है।
उन्होंने रूस द्वारा कीव पर किए हमले को लेकर कहा रूस के राष्ट्रपति पुतिन को रोकना चाहिए और रूस को सभी जगहों से अलग थलग किया जाना चाहिए। यह मंजर अत्यधिक भयानक है। वहीं इस हमले पर यूक्रेन की तरह से यह भी कहा गया है सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान हुआ है।
देश मे अब लाशों के ढेर लग रहे हैं। रूस के 800 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है और 7 विमान व 6 हेलीकॉप्टर शाट डॉउन हुए हैं। यूक्रेन रूस के आत्मघाती हमले का जवाब उसी के अंदाज में दे रहा है वह लगातार अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है और रूस पर हमलावर पर । वही यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है इस युद्ध मे हमने अपने 137 सैनिकों और नागरिकों को खो दिया है 316 लोग घायल है। उन्होंने आगे कहा उनके देश को रूस के साथ द्वंद्व करने के लिए इस कुरुक्षेत्र में अकेले छोड़ दिया गया है।
Leave a Reply