नई दिल्ली. भारत के बैंकों से पैसे लेकर लंदन भाग गए भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी मिल गई है. लंदन की कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण को हामी भर दी है. कोर्ट की सुनवाई में जाने से पहले मीडिया से बातचीत में माल्या ने कहा, ‘मैंने किसी का पैसा नहीं चुराया. मैंने बैंकों का पूरा पैसा चुकाने की बात की थी।
बकाया चुकाने का प्रत्यर्पण से कोई लेना-देना नहीं है।’ सुनवाई से पहले माल्या ने पुरानी बातों को दोहराते हुए कहा कि उसने कर्नाटक हाईकोर्ट में सेटलमेंट की पेशकश की थी. माल्या ने कहा कि कोर्ट जो भी फैसला देगी, उसे उसकी लीगल टीम देखेगी. उसके बाद ही आगे का कदम उठाया जाएगा. माल्या ने कहा, ‘हमने जमा पैसे कर्मचारियों को देने के लिए कोर्ट में कई आवेदन दिए हैं. अगर कोर्ट हमारे प्रस्ताव को स्वीकार करने को तैयार है, तो मैं कर्मचारियों को भुगतान करने का इच्छुक हूं।
‘किंगफिशर एयरलाइन्स के मालिक रहे 62 वर्षीय विजय माल्या पिछले साल अप्रैल से बेल पर है. अभी तक सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा इस सुनवाई में शामिल हो रहे थे, लेकिन विवाद के बाद अस्थाना से सभी अधिकार वापस लेते हुए उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है. माल्या पर तकरीबन 9 हजार करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप है. इससे पहले विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा था कि वे बैंकों का पूरा पैसा लौटाने के लिए तैयार है, लेकिन उसने कहा था कि वो मूलधन देने को तैयार है।
कब क्या हुआ.
- – दो मार्च 2016 को विजय माल्या भारत छोड़कर फरार हो गए.
- – 18 अप्रैल 2016 को माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ.
- – 24 अप्रैल 2016 को विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द हुआ.
- – 29 अप्रैल 2016 को भारत ने ब्रिटेन से माल्या को लौटाने के लिए कहा.
- – नवंबर 2016 को PMLA स्पेशल कोर्ट ने माल्या को भगोड़ा घोषित किया.
- – 18 अप्रैल 2017 को विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार किया गया, लेकिन तुरंत जमानत मिल गई.
- – जून 2017 से लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में सिलसिलेवार सुनवाई शुरू हुई. मामले की हर सुनवाई में सीबीआई, ईडी और भारतीय उच्चायुक्त मौजूद रहे.
- – तीन अक्टूबर 2017 को विजय माल्या को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत मिल गई.
- – 27 अप्रैल को मामले में आखिरी बार सुनवाई हुई. लंदन की अदालत आज की सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी.
Leave a Reply