उद्धव के मंत्री मुस्लिमों से बोले- गोश्त खाकर दिमाग गर्म न करो, सिर पर बर्फ रखो और मुँह को ताला

मुंबई: महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री जितेंद्र आव्हाड मुस्लिमों को लेकर दिए अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। NCP नेता ने ​मुंबई से लगे भिवंडी में प्रेस वालों से बात करते हुए हाल ही में रजा एकेडमी के महाराष्ट्र बंद के दौरान हुए बवाल को लेकर मुस्लिमों को नसीहत दी है। बता दें कि त्रिपुरा की फर्जी खबर की आड़ लेकर मुस्लिमों ने राज्य के कई शहरों में हिंसा की थी।

कैबिनेट मंत्री ने मुसलमानों से कहा है कि ज्यादा गोश्त खाकर माथा गर्म न करें, क्योंकि विरोधी उन्हें उत्तेजित करना चाहते हैं। साथ ही अव्हाड ने उन्हें (मुस्लिमों को) गुटखा खाकर मुँह बंद रखने की भी हिदायत दी है। बता दें कि महाराष्ट्र में गुटखा की बिक्री पर बैन है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं सभी मुसलमान भाइयों से अपील करना चाहता हूँ कि ज्यादा गोश्त खाकर दिमाग गर्म न करो। बिल्कुल शांति से काम लो।  विरोधी लोग चाहते ही हैं कि तुम्हारा सिर गर्म हो जाए। सिर पर बर्फ रखो और मुँह में पान, सुपारी, रजनीगंधा, जो खाना हो खाओ, किन्तु सिर पर बर्फ, मुँह को ताला। कुछ नहीं होगा।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *