Tsunami Warning : हिन्द महासागर में आ सकती है सुनामी, दर्ज किया गया इतनी तीव्र गति का भूकंप

डेस्क। आज पूर्वी तिमोर तट (East Timor Coast) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके काफी तीव्र थे। यह झटके तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से से 51.4 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किए गए है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (US Geological Survey) ने जानकारी देते हुए कहा है कि शुक्रवार को पूर्वी तिमोर के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है इसमें अभी किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के इन तेज झटको के कारण हिंद महासागर क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी दी गई है।

इस मसले पर सुनामी सलाहकार समूह ने कहा है कि भूकंप हिंद महासागर (Indian Ocean) क्षेत्र को प्रभावित करने वाली सुनामी पैदा करने में संभवतः सक्षम हो सकता है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भी बताया है कि भूकंप तिमोर द्वीप के पूर्वी सिरे से 51.4 किमी (32 मील) की गहराई पर आया, जो पूर्वी तिमोर और इंडोनेशिया के बीच में है। ऐसे में हिंद महासागर सुनामी चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी तिमोर और इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के बेहद ही संवेदनशील इलाके “रिंग ऑफ फायर” में आता हूं। जानकारी के लिए साल 2004 में 9.1-तीव्रता का भूकंप सुमात्रा के तट पर आया था और सुनामी (Tsunami) की आई थी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में करीब सवा दो लाख लोग भी मारे गए थे। इस लिए इस बार झटकों को महसूस करते ही सभी क्लाइमेट संस्थानों ने चेतावनी दी है और इसकी बहुत ही करीब से जांच में जुटे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *