Elon musk:- टेस्ला के मालिक Elon musk ने ट्वीटर को 44 बिलियन डॉलर के साथ मसक लिया है। लेकिन कल उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के एप को लेकर कहा की ट्रम्प का ट्रुथ एप एप्पल के एप स्टोर पर ट्वीटर और टिक टॉक की अपेक्षा अधिक डाउनलोड किया जा रहा है। इसने यहां ट्वीटर को पछाड़ दिया है।
उन्होंने एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए कहा की ट्रुथ डाउनलोड के मामले में ट्वीटर और टिक टॉक को पछाड़ रहा है। जानकारी के लिए बता दें पिछली साल अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कैपिटल्स हिल में हुए दंगे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर ने ट्रम्प का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था।
वही अब जब मस्क ने ट्वीटर को खरीद लिया है तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पुनः ट्रम्प का अकाउंट बहाल कर सकते हैं।
Leave a Reply