सोशल मीडिया पर महंत यति नरसिंहाननद सरस्वती का एक विवादित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हैं, “किसी एक नेता की रखैल कोई औरत दिखाई देगी। जितनी औरतें राजनीति में दिखाई देती थी, वो या तो किसी न किसी नेता की रखैल थी, या फिर किसी राजनेता की बेटी या बड़े परिवार से थी।”
यति नरसिंहानंद सरस्वती वीडियो में आगे ये भी कहते हैं कि “अब सरकारी ठेकों का रेट 10 प्रतिशत हो गया है। जितनी भी भाजपा की महिला नेता आपको दिखाई दे रही हैं, वो एक नेता के पास गईं और दूसरे के पास नहीं गईं तो दूसरा उनका काम नहीं करेगा। तीसरे से काम है तो तीसरे के पास जाना है। ये है राजनीति। पूरा मजा आ रहा है। इतनी महिलाएँ राजनीति में घूम रही हैं, पूरा मजा आ रहा है।”
यति नरसिंहानंद सरस्वती वीडियो में कहते है कि वो मातृशक्ति को प्रणाम करते हैं और सरकार चलाने वाले लोग सबके बाप हैं, इसीलिए वो पितृशक्ति को भी प्रणाम करते हैं। इसके बाद वो भारत माता को भी प्रणाम करने की बात कहते हैं।
This is shocking. I am really REALLY sorry I made an error of judgement in supporting this man. pic.twitter.com/9wwNOsnp6I
— Shefali Vaidya. 🇮🇳 (@ShefVaidya) August 28, 2021
This is shocking. I am really REALLY sorry I made an error of judgement in supporting this man. pic.twitter.com/9wwNOsnp6I
— Shefali Vaidya. 🇮🇳 (@ShefVaidya) August 28, 2021
सोशल मीडिया में यति नरसिंहानंद सरस्वती के इस वीडियो को लेकर उनका विरोध हो रहा है, जिसमें वो महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहते हुए सुने जा सकते हैं। वो गाजियाबाद में स्थित डासना शिव-शक्ति मंदिर के महंत हैं।
वीडियो में वो आगे कहते हैं, “उसके बाद आई चोर और डकैतों की सरकार। समाजवादी पार्टी की सरकार। उस समय औरतें किसी एक की होती थीं, भले ही उस एक के पास कितनी भी औरतें हों। लेकिन जो एक की है, वो एक की है। वो डकैत थे तो सरकारी ठेकों का रेट 1.5 प्रतिशत हो गया था। फिर मायावती बहनजी की सरकार आई। वहाँ किसी औरत को कोई नेता टिकट दिलाने की सिफारिश नहीं कर सकता था।”
नरसिंहानंद आगे कहते हुए सुने जा सकते हैं, “अगर बसपा सरकार में किसी नेता ने किसी महिला को टिकट दिलाने का वादा कर दिया, बाद में पता चला कि बहनजी ने उसका भी टिकट काट दिया। उसके बाद आई बेहद चरित्रवान और ईमानदार लोगों की सरकार।” इसी के बाद उन्होंने भाजपा की महिला नेताओं पर टिप्पणी की। लेखिका शेफाली वैद्य ने नरसिंहानंद के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका समर्थन करना उनकी भूल थी।
दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यति नरसिंहानंद सरस्वती की महिलाओं के प्रति सोच किसी भगवाधारी की हो ही नहीं सकती। उन्होंने नरसिंहानंद को ‘जिहादी सोच से बीमार कोई कुंठित आदमी’ बताते हुए एनसीडब्ल्यू व उत्तर प्रदेश पुलिस से उनकी गिरफ्तारी की माँग की। उन्होंने कहा कि ये व्यक्ति माँ जगदम्बा के मंदिर में बैठने योग्य नहीं है। कई अन्य महिलाओं ने भी उनके बयान की आलोचना की।
Leave a Reply