ईरान ने किसको दी चेतावनी कहा, हम बना सकते हैं परमाणु बम

डेस्क। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मुहम्मद इस्लामी ने सोमवार को कहा है कि उनके देश के पास परमाणु बम बनाने की तकनीकी एवं क्षमता दोनों है पर उनका ऐसा कुछ करने का इरादा अभी नहीं है।

जानकारी के अनुसार बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई के वरिष्ठ सलाहकार कमाल खाराजी ने जुलाई में इसी प्रकार का एक बयान दिया था। इस्लामी ने कहा, ‘जैसा कि खाराजी उल्लेख कर चुके हैं कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने की तकनीकी क्षमता है पर ऐसा कोई कार्यक्रम हमारे एजेंडे में नहीं है।’

क्या आप जानते हैं कि ईरान 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन की क्षमता भी हासिल कर चुका है। वहीं यह 2015 में विश्व शक्तियों के साथ किए गए परमाणु समझौते के तहत ईरान के लिए निर्धारित सीमा से 3.67 प्रतिशत ज्यादा भी है।

बता दें कि ईरान ने यह परमाणु समझौता अमेरिका समेत दुनिया की छह शक्तियों के साथ किया था। साथ ही 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से अपने देश को बाहर कर लिया था। और अब इस समझौते को पुनर्जीवित करने के प्रयास में लगे हैं।

इरान के शीर्ष परमाणु वार्ताकार ने रविवार को यह भी कहा कि ईरान ने परमाणु समझौते को बचाने के उद्देश्य से यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल के प्रस्ताव का जवाब तलब किया है, और यह वार्ता के लिए एक त्वरित निष्कर्ष चाहते है। बोरेल ने यह भी कहा कि उन्होंने सौदे को पुनर्जीवित करने के लिए एक नया मसौदा तैयार किया था।

न्‍यूज एजेंसी रायटर की रिपोर्ट की माने तो, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने बताया, “पिछले हफ्ते संदेशों का आदान-प्रदान करने और प्रस्तावित संदेशों की समीक्षा करने के बाद, निकट भविष्य में हम परमाणु वार्ता के एक नए दौर के समय से जुड़े निष्कर्ष पर पहुंचने में सक्षम होंगे।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *