एक दिन को अप्रैल फूल तो रोज मूर्ख बनाने को कमल का फूल कहते हैं : संजय सिंह

डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद से ही देश में बढ़ते तेल के दाम को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर नज़र आ रहा है। चुनावों के बाद से लगातार ईंधन के दाम में इजाफा दर्ज किया गया है। अब तक देश में तेल के दाम धीरे-धीरे करके करीब आठ रूपये तक बढ़ चुके हैं। इसपर विपक्ष बार-बार सरकार को कड़घरे में ले रहा है।

इसी कड़ी में आप नेता संजय सिंह ने अप्रैल फूल और कमल के फूल का जिक्र करते हुए सरकार को व्यंग करते हुए तंज कसा।  

आप सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम की खबर कोक शेयर करते हुए लिखा है कि “एक दिन मूर्ख बनाने को “अप्रैल फूल” कहते हैं। हर दिन मूर्ख बनाने को कमल का फूल कहते हैं।” 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *