चोरों ने लूट लिया हजारों का माल
अम्बेडकरनगर बेवाना थानान्तर्गत कुढामोहम्मदगढ बाजार मे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोरों ने रात में ताला तोड़कर बीस हजार रुपये से अधिक का सामान लूट लिया। कुढामोहम्मदगढ बाजार में सुल्तानपुर जनपद निवासी दिनेश यादव की किराए के मकान में यादव बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। जिसमें वह दस जून की शाम सात बजे ताला बंद कर घर गये, सुबह मकान मालिक ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके दुकान का ताला टूटा हुआ है वह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 12 बोरी सीमेंट, 300 पीस छल्ला, और 2 कुँतल सरिया उठा ले गये हैं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दिया और थानाध्यक्ष बेवाना को नामजद तहरीर दिया। लेकिन अभी तक न प्रथम सूचना रिपोर्ट पँजीकृत हुई है और न ही कोई चोर पकड़ा जा सका है।
Leave a Reply