भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर रहेगा पूरे भारत मे अवकाश:- केंद्र

Delhi| संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। इस बार केंद्र सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर 14 अप्रैल को पूरे देश भर में सार्वजनिक आवश्यक घोषित किया है। इस बात की जानकारी केंद्र की ओर से जारी नोटिफिकेशन से प्राप्त हुई है। 

जानकारी के लिए बता दे बाबा साहेब भीमडॉ भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता हैं इन्होंने भारत को लिखित संविधान दिया। वही महिलाओं और शोषितों के हित के लिए काफी संघर्ष किया। वही यदि हम इनकी शिक्षा की बात करें तो इन्होंने 1907 में मैट्रिकुलेशन पास करने के बाद एली फिंस्टम कॉलेज में 1912 में ग्रेजुएट हुए।
1913 और 15 प्राचीन भारत व्यापार पर एक शोध प्रबंध लिखा था। डॉ भीमराव अंबेडकर ने 1915 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की शिक्षा ली। 1917 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर ली। नेशनल डेवलपमेंट फॉर इंडिया एंड एनालिटिकल स्टडी विषय पर उन्होंने शोध किया। 
1917 में ही लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में उन्होंने दाखिला लिया लेकिन साधन के अभाव के कारण वह अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाए। कुछ समय बाद लंदन जाकर लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अधूरी पढ़ाई उन्होंने पूरी की। इसके साथ-साथ एमएससी और बार एट-लॉ की डिग्री भी प्राप्त की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *