Goa congress crisis:- कांग्रेस की हालत पहले से ही खस्ता थी कि अब गोवा कांग्रेस में उथल पुथल मच गई है। पार्टी के 11 में से पांच विधायक लापता है उनका किसी से सम्पर्क नही हो पा रहा है। वही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य की ताजा गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुकुल वासनिय को गोवा जाने को कहा है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर के माध्यम से सी वेणुगोपाल ने दी है।
जानकारी के लिए बता दें गोवा कांग्रेस के कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज है। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने यह आरोप लगाया है कि यह लोकतंत्र नही बल्कि भाजपा का धन तंत्र है। उन्होंने एकादशी को एक पूजा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा इस बात की जांच की आवश्यकता है कि इनमें से कितने विधायक आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि आप इसकी छानबीन करते तो आपको पता चल जाता कि यह लोकतंत्र नही भाजपा का धन तत्र है। जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस ने लोबो को गोवा विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष के पद से मुक्त कर दिया है। वही गोवा के मुख्य विपक्षी दल ने कल यानी रविवार के दिन कहा कि उनके 11 विधायकों में से पांच विधायकों से उनका सम्पर्क नही हो पा रहा है। उन्होंने अपने दो विधायक लोबो और दिगम्बर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। सूत्रों का कहना है कि 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के कुछ विधायक शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है माइकल लोबो कांग्रेस से रुष्ट है क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया है।
Leave a Reply