India : मौत कैसी भी हो बेहद दर्द नाक होती है। वही रविवार शाम को दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर एक 18 साल के युवक का शव रेल के इंजन में फस कर 8 किलोमीटर तक घसीटा रहा। जब इस बात की जानकारी मालगाड़ी चालक को मिली तो उसने सिराथू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया और ट्रेन से शव निकाला गया।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शव निकालने के बाद करीब 1 घण्टे तक मालगाड़ी सिराथू रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही और बाद में उसे प्रयागराज के लिये रवाना किया गया। अधिकारियों ने कहा है शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। बताया जा रहा है जो युवक मालगाड़ी की चपेट में आया वह सैनी थाना क्षेत्र के धूमाई गांव निवासी अजीत कुमार लोधी था।
शव 8 किलोमीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा। जब लोगो ने यह देखा तो उन्होंने रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद सिराथू रेलवे स्टेशन पर शव को मालगाड़ी से निकाला गया। शव की दशा खराब हो गई है। युवक के शव की पहचान अजीत कुमार लोधी (18) पुत्र केशनलाल के रूप में हुई। परिजनों को युवक की मौत की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
Leave a Reply