पाकिस्तान की हालत जितनी खराब होगी हमें उतना ही फायदा होगा : POK नेता का विवादित बयान

डेस्क। ऐसा माना जा रहा है कि रविवार को पाकिस्तान में संसद भंग कर दिया गया है जिसके बाद आने वाले 90 दिनों के अंदर पाकिस्तान में चुनाव होंगे। और नई पाक सरकार का गठन किया जाएगा। बता दें कि रविवार को पाक की इमरान सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना था। लेकिन उससे पहले ही डिप्टी स्पीकर ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

इतना ही नहीं इमरान खान ने राष्ट्रपति से पाक असेंबली भंग करने की सिफारिश लगाई, जिसे मंजूर कर असेंबली को भंग कर दिया गया। 

इसी बीच पाकिस्तान के सियासी संकट को लेकर आजतक पर हो रही एक अंतर्राष्ट्रीय चर्चा में पीओके के वरिष्ठ नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता अमज़द अयूब मिर्ज़ा ने कहा, “इस वक्त पाकिस्तान में जिस तरह के हालात हैं, उससे हम बेहद खुश हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान की हालत जितनी खराब होगी, हमें उतना ही फायदा होगा। हम बेहद खुश हैं। उन्होंने जोड़ते हुए कहा पाक के ऐसे हालात बलूचिस्तान के लोगों के लिए अच्छे हैं, जो भी पाक से आजादी के लिए लड़ रहे हैं, उन सभी के लिए पाक के मौजूदा हालात सुकून देने वाले हैं।”

अमज़द अयूब मिर्ज़ा ने कहा, “पाकिस्तान जितना कमजोर होगा, हमारी गुलामी की जंजीरें भी उतनी कमजोर होंगी और हम आजाद हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम बड़े खुश हैं, पाक अधिकृत कश्मीर के लोग मिठाइयां बांट रहे हैं।” 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *