टीकमगढ़। एमपी के टीकमगढ़ जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। संबंध बनाने के दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया है। गुस्से से लाल पत्नी ने ब्लेड से पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए झांसी के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक की शादी कुछ साल पहले ही हुई है। पत्नी के वार से प्राइवेट पार्ट को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इसकी वजह से उसकी हालत गंभीर है। यह पूरा मामला जतारा तहसील के रामनगर का है। घटना के बाद युवक जतारा थाने पंहुचा। उसने अपनी आपबीती सुनाई है। उसके बाद पुलिस ने मदद की है।
युवक ने बताया कि मेरी शादी को अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं। रात्रि में संबंध बनाने के दौरान मेरी पत्नी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया है। इससे अधिक खून बहने लगे। घटना के बाद परिजन तुरंत युवक को पास के अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि घटना को लेकर पति ने रविवार की शाम को ही थाने में आवेदन दिया है। पत्नी अभी ससुराल में ही रह रही है। जतरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। वहीं, इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि इस मामले में सीरियस केस बनता है।
पति ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया है। 2019 में हमारी शादी हुई है। पहले हमने दोनों में झगड़ा होता था। अब सारी चीजें ठीक थीं।
Leave a Reply