कोर्ट में हुई दोमुंहा सांप की पेशी , जज ने सुनाया फैसला ,जाने मामला

देश– न्यायलय जो अपनी न्याय व्यवस्था के लिए जाना जाता है। कोर्ट दरवाजा प्रत्येक व्यक्ति न्याय की उम्मीद लिए खटखटाता है। वही अभी तक अपने यह कभी नही सुना होगा की किसी सांप की पेशी जज के सामने हुई है। 
लेकिन यह सच है। खबर बिहार के जिला बेगूसराय की है। यहां एक दोमुंहा सांप को एक कंटेनर में रखकर जिला अदालत में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र झा के सामने पेश किया गया।
जज सतीश को इस बात की जानकारी थी कि यह एक दुर्लभ प्रवृत्ति का सांप है। जो अधिकतर राजस्थान में मिलता है। इसका नाम रेड सैंड बोआ है। 
सांप की पेशी के बाद जज ने तत्काल उसे अपने संरक्षण में लेकर वन विभाग के अधिकारियों को सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है अंतराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत करोड़ो रुपये है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *