बेटे धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से मना किया, पिता ने कर दी हत्या !

कैथल। चन्नपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी अभी सात माह के गर्भ से है। अपने ही पिता के हाथों युवक की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है।  मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं उसकी पत्नी भी सात माह की गर्भवती है।बेटे का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता को पीर की दीवार तोड़ने से रोक रहा था। धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से रोक रहे इकलौते बेटे को पिता ने चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दी। इसके बाद फरार हो गया।पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में खरकां गांव निवासी सुषमा रानी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले खरकां निवासी चन्नपाल उर्फ विजय के साथ हुई थी। मंगलवार को वह व पति, सास कंतो देवी, ननद परी और ससुर जगीर राम के साथ घर पर थी। शाम करीब सात बजे उसका ससुर घर के समीप स्थित पीर (धार्मिक स्थल) की दीवार तोड़ने लगा। इस पर उसकी सास कंतो ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसने गालियां देनी शुरू कर दी।

इसी बीच उसका पति चन्नपाल (24) गया तो उसके ससुर ने हाथ में पकड़े चाकू से उसकी छाती पर वार कर दिया। चाकू लगते ही उसका पति जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो पड़ोसी जुटने लगे।

यह देखकर उसका ससुर मौके से फरार हो गया। कहा कि उसके पति की मौत ससुर द्वारा छाती में सीधे चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने इस आरोपी जगीर राम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *