सिपाही ने पूछा मास्क क्यों नहीं लगाया ? बहन ने सिपाही को मारा थप्पड़ और भाई ने कर दी फायरिंग

नई दिल्ली। दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार तड़के करीब 3.15 बजे एक लड़की ने एक सिपाही को थप्पड़ मार दी और बात बढ़ी तो उसका भाई दनादन गोलियां दागने लगा। दोनों लड़का अपनी पत्नी और बहन के साथ क्रेटा कार में थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल मुनेश और कॉन्स्टेबल विक्रम ने दिलशाद गार्डेन के जेएंडके ब्लॉक के बस स्टेंड पर एक क्रेटा कार खड़ी देखी। उनका दावा है कि दोनों कार के पास गए तो देखा कि कार के अंदर तीन लोग हैं और किसी ने मास्क नहीं लगा रखा है। दोनों ने उन्हें बताया कि दिल्ली में कर्फ्यू लगा है। सिपाहियों ने यह भी पूछा कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया है? इसी पूछताछ में कहासुनी हो गई और लड़के की बहन ने सिपाही विक्रम को थप्पड़ जड़ दिया।

दावा है कि तिलमिलाए पुलिस वालों ने जब उन्हें सबक सिखाने की बात कही तो लड़के ने पिस्टल से पांच राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के की पहचान पटपड़गंज के आदेश के रूप में हुई है। उसकी उम्र 35 वर्ष है जबकि उसकी पत्नी रिया और बहन रूबी की उम्र 23-23 साल की है। लड़के के पास से यूपी में रजिस्टर्ड पिस्टल , 20 कारतूस और 20 खोखे मिले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *