ताजमहल को शिव मंदिर बताकर की परिक्रमा तो पुलिस ने लिया ये एक्शन

डेस्क। ताजमहल को लेकर हिन्दू महासभा ने दावा पेश किया है कि वो भगवान शिव का मंदिर है। सोमवार (1 अगस्त) को हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल को शिव मंदिर बताकर उसकी परिक्रमा की। 

जिसके बाद आगरा पुलिस ने सभी सदस्यों को हिरासत में लिया है। इस समय ताजमहल दुनिया की चर्चित इमारतों में से एक बना हुआ है, जहाँ पर विवाद घटने के नाम ही नहीं ले रहा। 

अक्सर हिन्दू महासभा और कई अन्य हिन्दू संगठन कथित तौर पर इस बात का दावा करते आ रहे हैं कि ताज महल पहले शिव मंदिर हुआ करता था और आज भी उसके तहखाने में हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां रखीं हुईं हैं।

बता दें यह पहली बार नहीं है जब हिन्दू महासभा ने ताजमहल के शिवमंदिर होने का दावा पेश किया हो। इसके पहले भी हिन्दू महासभा ने साल 2021 की महाशिवरात्रि पर भी प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने ताजमहल परिसर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की थी और उस समय भी तगड़ा विवाद हुआ था।

इतना ही नहीं इस दौरान वहां तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें यूपी पुलिस के हवाले भी कर दिया था।

इसके साथ ही पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने इस बात को खारिज कर रखा है कि ताजमहल में कोई भी बंद कमरा नहीं है और यहां किसी भी देवी-देवता की मूर्ति नहीं रखी है।

बता दें कि इसके पहले पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस नेता साकेत गोखले ने की डाली गई एक आरटीआई के जवाब में एएसआई आगरा ने बताया था कि ताजमहल में कोई भी बंद कमरा मौजूद नहीं है, साकेत गोखले ने यह बात सोशल मीडिया पर साझा भी की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *