डेस्क। गृह मंत्रालय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। सूत्रों की माने तो यह फैसला खुफिया एजेंसी (IB) की रिपोर्ट के बाद लिया गया है।
इसके साथ ही आईबी की रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि अंबानी की सुरक्षा को बहुत ही खतरा है। वहीं इसके बाद गृह मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा कवर को भी बढ़ा कर ‘Z +’ श्रेणी का कर दिया गया है। इससे पहले अंबानी को सिर्फ Z श्रेणी की ही सुरक्षा दी जाती थी।
बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को पहले ‘Z’ की सुरक्षा दी गई थी। पर आपको बता दें कि पिछले साल मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर बम विस्फोट के बाद से ही गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा को बढ़ाने की बात कही थी
भारत में रिकॉग्नाइज्ड यानि कि लोकप्रिय व्यक्तियों को सुरक्षा कवर की पेशकश दी जाती है। आपको याद होगा इससे पहले गृहमंत्रालय की तरफ से खतरे को लेकर रिपोर्ट मांगी जाती है। वही सुरक्षा एजेंसियां जब व्यक्ति के बारे में मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं, उसके बाद उन्हें उसी के आधार पर सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। वहीं एजेंसियों की तरफ से खतरों का आकलन पांच श्रेणियों में किया जाता है। जिन्हें X, Y, Z, Z+, SPG के रूप में जाना जाता है। वही बता दें कि एसपीजी की सुरक्षा प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री के परिवारों को प्रदान की जाती है।
जानिए, क्या है Z+ सुरक्षा?
Z+ में सुरक्षा दूसरे नंबर की सुरक्षा सुविधा होती है। इस सुरक्षा कवर में 55 लोग भी शामिल होते हैं। इनमें 10+ एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारी भी होते हैं। वहीं सभी कमांडो हर तरह से लड़ाई करने में सक्षम होते हैं। साथ ही भारत में इस वक्त Z+ सुरक्षा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त मंत्री सहित अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों को भी दी गई है।
Leave a Reply