4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है

Congress: भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। जहाँ कल कांग्रेस ने देश मे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन किया। वही अब CUET परीक्षा के संदर्भ में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि देश को 4 लोगो ने मिलकर बर्बाद कर दिया है। उनके नेतृत्व में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अमृतकाल’ की नयी एजुकेशन पॉलिसीः Exam से पहले ‘परीक्षा पर चर्चा, Exam के वक्त ‘No पर्चा, No चर्चा’, Exam के बाद अंधकार में भविष्य । जो #CUET के छात्रों के साथ हो रहा है, वो आज देश के हर युवा की कहानी है। 4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राहुल गांधी के ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
 

 

देखे यूजर्स की प्रतिक्रिया:- 

एक यूजर कहता है कि राजस्थान मे परीक्षाओं का बुरा हाल है फार्म भरे जाते है तैयारी की जाती है और ज़ब परीक्षा होती है तो अगले दिन पता लगता है की पेपर तो आउट हो गया है और आउट किसने किया नेताओं ने किया ये हाल है राजस्थान मे कांग्रेसी राज मे शिक्षा का अपना ज्ञान गहलोत कों दो पप्पू जी। वही दूसरा यूजर बोलता है कि अमृतकाल के बहाने अगले पच्चीस वर्ष की प्लानिंग बनी हुई है देखिये होता है क्या वैसे आपलोग भी सही योजना बनाओ क्योंकि जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने के मूड में हैं।
एक यूजर लिखता है इस सरकार को देश की शिक्षा और युवा दोनों से ही तकलीफ है इसीलिए लगातार दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। अन्य यूजर कहता है कि छात्रों की पढ़ाई पर खर्चा करने से बेहतर है दसवीं पास साहेब अपने मित्रों को वो शिक्षण संस्थान कौड़ियों के भाव बेच देंगे। छात्र पढ़कर वैसे भी कौनसा सही नेता चुन रहे हैं।
#CUET

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *