राम मंदिर के इतिहास में दर्ज होगी एक जून की तारीख, योगी आदित्यनाथ को मिला ये बड़ा सौभाग्य

राम मंदिर निर्माण कार्य बहुत ही जोरो से आगे बढ़ रहा। ऐसे में इससे जुड़े लोगों के लिए हर दिन हर पल एक नए अध्याय की तरह है। पर इसी कड़ी में अगले महीने की शुरुआत के साथ कुछ ऐसा होने वाला है जो स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। राम मंदिर निर्माण के क्रम में एक जून 2022 की तिथि इतिहास में दर्ज होने जा रही है। 

इस दिन रामलला के घर यानी (गर्भगृह) के निर्माण के लिए पहली शिला रखी जाएगी। देश-दुनिया के रामभक्तों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि उनका पांच सौ सालों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि जो कि एक जून को है; मृगशिरा नक्षत्र व आनंद योग के शुभ मुहूर्त में रामलला के गर्भगृह का निर्माण विधिविधान से पूजन-अर्चन के साथ शुरू किया जाएगा। 

सीएम योगी के हाथों से होगा यह शुभकार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजन-अर्चन करके गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे। राममंदिर के ट्रस्टी सहित संत-धर्माचार्य भी इस अवसर पर मौजूद होंगे।  बता दें कि पांच अगस्त 2020 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था। अब सूबे के मुख्यमंत्री योगी के हाथों से रामलला के गर्भगृह के निर्माण का शुभारंभ होना है। 

जानकारी के लिए बता दें कि 11 वैदिक आचार्यों द्वारा विधिविधान से पूजन-अर्चन करने के बाद मंदिर निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह पूजा सुबह नौ बजे से शुरू होगी और पूरे दो घंटे तक चलेगी।

योगी आदित्यनाथ ने ही टेंट में स्थापित रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजमान किया था। अब उनके गर्भगृह की स्थापना भी उन्ही के हाथों होगी। 

बता दें कि दिसंबर 2023 तक रामलला का गर्भगृह तैयार करने का हमारा लक्ष्य रखा गया है। अगले माह से गर्भगृह का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और यह निरंतर चलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *