945 दिन बाद मास्क लगाने से आजाद हुआ देश

विदेश- कोरोना ने पूरे विश्व में अपना तांडव मचाया। लाखों लोगों की जान गई। प्रतिबंध के चलते लोग अपने घरों में रहने लगे। वहीं मास्क लगाना अनिवार्य हो गया। समय बीता और सूज बूझ से विश्व ने कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली। प्रतिबंध धीरे धीरे हटने लगे।

वहीं आज हांगकांग में 945 दिन बाद मास्क लगाने की अनिवार्यता को ख़त्म कर दिया गया। हांगकांग के इस फैसले के साथ आज दुनिया से कोविड पर लगाए गए प्रतिबंध का अंत हो गया है।
हांगकांग के नेता जॉन ली ने कहा, देश ने अब कोरोना पर काबू पा लिया है। अब कोविड के फैलने के आसार कम है। साल 2020 में मास्क लगाने की अनिवार्यता के प्रतिबंध को आज हांगकांग से हटाया जाता है। क्योंकि अब स्थिति सामान्य बनी हुई है।
जानकारी के लिये बता दें हांगकांग में मास्क ना पहनने पर क़रीब 52 हज़ार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *