अजब-गज़ब । एक लड़के की नाक में फंसा एक सिक्का 10 साल बाद निकला है। (Ajab-Gajab News) लड़के को छींक आई और सिक्का निकल पड़ा…सिक्का उसकी नाक में जब फंसा था जब वह सिर्फ 4 साल का ही था। (अजब-गज़ब ख़बर) लेकिन, सिक्के के फंसने की बात भी उसे ठीक से याद नहीं थी। (नाक से निकला सिक्का) सिक्का मिलने के बाद वह राहत महसूस कर रहा है।
उमर क़मर दक्षिण लंदन में रहता हैं। बचपन में उसकी नाक में सिक्का फंस गया था। सिक्का फंसने की घटना को वह भूल चुका था। नाक में घाव होने के बाद भी वह कई बार डॉक्टर के पास गया, लेकिन डॉक्टर को पता ही नहीं चला कि सिक्का फंस गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नाक में पहले से ज्यादा दर्द हो रहा था। अपने परिवार के सामने नाक पकड़कर वह सीढ़ी पर चढ़ गया और अपने दोनों कानों में रुई डाल ली। उन्होंने बायीं नासिका छिद्र से सांस लेना बंद कर दिया और दाएं नथुने से सांस छोड़ी। छींक आई, सिक्का निकला।
मम्मी को भी नहीं हुआ यकीन
उनकी मां नफसीन ने बताया, वो करीब 15 मिनट के बाद नीचे आया, कुछ देर वो खड़ा रहा। फिर उसने कहा सिक्का बाहर आ गया है। इस पर उनकी मां ने पूछा, क्या तुम सीरियस हो? उनकी मां ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में विश्वास नहीं हो रहा था कि वो इस बारे में नहीं जानती थीं।
‘द सन’ के मुताबिक, लंदन में मौजूद सेंट थॉमस हॉस्पिटल के प्रोफेसर क्लेयर हॉपकिंस ने कहा, छोटे बच्चों को अपनी नाक के अंदर कुछ न कुछ डालने की आदत होती है। ऐसे में छोटा सिक्का नाक के अंदर चला गया होगा, जिसे अक्सर लोग भूल जाते हैं।
Leave a Reply