गोष्ठी में ओशो के संस्मरण सुन भावविभोर हुए श्रोता
उन्नाव — शब्द क्रांति और कंचन होमियों क्लीनिक धानीखेड़ा के आयोजन व डिजिटल साहित्यिक संस्था काव्यायन के संयोजन में काब्यगोष्ठी का आयोजन कंचन होम्योक्लीनिक धानी खेड़ा में किया गया जिसमे विशिष्ठ प्रतिभाओ का सम्मान हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन की अध्यक्षता आचार्य रजनीश ओशो के अनन्य मित्र प्रोफेसर जगत बहादुर ने किया व संचालन वरिष्ठ कवि सुरेश फक़्कड़ ने किया. समारोह में 6वर्षीय कवि रामजी उत्कर्ष ने जिस निर्भीकता के साथ ख़ुद की रची कई कविताएं सुनाकर लोगों को हतप्रभ कर दिया. अन्य कवियों में नरेंद्र आनंद ने आध्यात्मिक कविताएं सुनाकर भावविभोर कर दिया । रामबरन सिंह करूण, प्रदीप वर्मा, चैम्पियन आदि ने भी अपनी अपनी रचनाएं सुनाई गोष्ठीमे ब्रम्हाकुमारी बहिन अनीता ने अध्यात्म की चर्चा की तो जगत बहादुर ने काब्यपाठ के साथ ओशो के अनेको संस्मरण सुनाकर लोगों पर जादू कर दिया. जगत बहादुर सिंह व नरेंद्र आनंद जी को श्रीमती अनीता कोरोना वॉरियर्स, बबिता सिंह अंग्रेजी के प्रख्यात उपन्यास कर सरस आज़ाद व सुनीता सिंह ने सम्मानित किया। गोष्ठी के अंत मे आयोजक ने सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया। व कोविड नियमो का पूर्णतः पालन किया गया।
Leave a Reply