अमेठी के 17431 श्रमिकों के खाते में प्रति श्रमिक रु 1000 की दर से 17431000 की धनराशि आनलाइन किया हस्तांतरित

राम कैलाश पटेल की रिपोर्ट

असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण हेतु www.upssb.in पोर्टल का किया शुभारंभ।

अमेठी 09 जून 2021, आज मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रम को सम्मान और संबल प्रदान करने के लिए आपदा राहत सहायता योजना अंतर्गत श्रम विभाग में पंजीकृत जनपद अमेठी के 17431 श्रमिकों के खाते में प्रति श्रमिक 1000 की दर से 17431000 की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित किया इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण हेतु www.upssb.in पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार, मा. विधायक तिलोई श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मा. विधायक अमेठी श्रीमती गरिमा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के सदस्य श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा रुपये 1-1 हजार की धनराशि खाते में पहुंचने पर जनपद के श्रमिकों ने मा. मुख्यमंत्री जी, जिलाधिकारी महोदय एवं जनप्रतिनिधिगणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं मा. विधायकगणों ने जनपद अमेठी के 6 श्रमिकों को चिकित्सीय सहायता योजना अंतर्गत रूपए 3-3 हजार की धनराशि प्रदान किए जाने हेतु प्रमाण पत्र वितरित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *