टीम इंडिया ब्लू आई.पी.एम.एल. ऑस्ट्रेलिया में शिरकत करेंगी दौरे-हाज़िर की मारूफ़ शायरा मोहतरमा रीता ‘अदा’ साहिबा

नई दिल्ली – मोहम्मद शमीम खान साहब प्रेसिडेंट एम.एस.के. इवेण्टस ऑस्ट्रेलिया द्वारा सूचित किया गया है, कि इंडियन आईडॅल व आई.पी.एल. क्रिकेट की ही भाँति एम.एस.के. इवेण्टस ऑस्ट्रेलिया एक विश्व स्तरीय मुशायरे की प्रतियोगिता आई.पी.एम.एल.(इंडियन प्रिमियर मुशायरा लीग) करवा रहा है। 

लगभग महीने भर चलते रहने वाले इस विश्व स्तरीय मुशायरे में दिल्ली की मारूफ़ शायरा मोहतरमा रीता ‘अदा’ साहिबा भी शामिल होंगी। प्रतियोगिता के पहले राउंड में मोहतरमा रीता ‘अदा’ साहिबा रविवार 18 जुलाई 2021 के पहले सेशन 1PM-3PM (IST) के दौरान अपना कलाम पेश करेंगी। 

ये प्रतियोगिता ऑनलाइन ज़ूम पर 15 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक चलेगी। ये एक इनामी प्रतियोगिता है। जिसमे विजयी टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता को इक्यावन हज़ार रुपये के अलावा सर्वोत्तम शायर व शायरा को ग्यारह हज़ार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से 13 टीमें भाग ले रही हैं। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, यू़.ए.ई, दुबई, नेपाल, सिंगापुर मलेशिया, थाईलैंड की संयुक्त टीमों के अलावा भारत से चार तथा पाकिस्तान से भी दो टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम मे सात से नौ शायर होंगे। स्वर्गीय अभिनेता दिलीप कुमार साहब को समर्पित, इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल 8 अगस्त को होना निश्चित किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *